Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी, कोहरे और पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी

Bad weather alert in india

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप, कभी छांव तो कभी बर्फबारी। देहरादून में सूर्य आंख मिचौली खेल रहा है। कभी बादलों में छुपना तो कभी धूप देने का सिलसिला जारी है। बीते दिन कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई जिससे ठंड बढ़ी। धूप के कारण आज ठंड से देहरादून में राहत है। लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है तो वहीं पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोहरे और पाले को लेकर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी जिलों में कोहरा तो पहाड़ी जिलों में पाले की वजह से वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 16 जनवरी के बाद एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के पश्चिमी हिमालय रीजन में प्रभावी हो सकता है। इससे दोबारा मौसम खराब होने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें