Big NewsUttarakhand Weather News

मौसम विभाग ने देहरादून के उत्तरी हिस्सों के लिए जारी किया रेड अलर्ट, की आवाजाही से बचने की अपील

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए देहरादून के उत्तरी हिस्सों के लिए किया रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों से आवाजाही से बचने की अपील की है।

देहरादून के उत्तरी हिस्सों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले एक घंटे के दौरान देहरादून शहर के उत्तरी हिस्सों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने पेड़ों के उखड़ने और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने की आवाजाही से बचने की अपील

मौसम विभाग द्वारा जारी की चेतावनी के अनुसार देहरादून शहर के कुछ क्षेत्रों में विशेष कर मालदेवता क्षेत्र में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी तूफान चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों से आवाजाही न करने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें