Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब नहीं देना पड़ेगा शुल्क, CM धामी ने किया ऐलान

CM Dhami announced

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह 1962 का भारत नहीं है। ये नया भारत है। उन्होंने कहा कि गलवां घाटी में भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 20 सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आयुष्मान योजना के तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब आयुष्मान योजना में सूचिबद्ध अस्पतालों का भुगतान सात दिन के भीतर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुष्मान योजना को और बेहतर बनाने में लगी। इस योजना को तीन साल पूरे हो गए हैं। पिछले तीन सालों में हजारों लोगों को लाभ मिल चुका है।

सीएम ने कहा कि अब आयुष्मान योजना के तहत बनने वाले कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार इसका खर्च खुद उठाएगी। अब लोगों को इसके लिए शुल्क देना पड़ता था। आयुष्मान योजना लोगों के लिए लाभकारी रही है। सरकार लगातार योजना के तहत आम लोगों को आसानी से लाभ देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें