National

बड़ा हादसा : नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की आशंका, 6 के शव बरामद

सिकरहना नदी में चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इन डूबे लोगों में से छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। शेष डूबे हुए लोगों की खोजबीन की जा रही है। सभी लोग नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने सरेह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं पुलिस और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें