Religious

Mahashivratri 2024: इस समय लगेगी चतुर्दशी तिथि, जानें महाशिवरात्रि मुहूर्त और पूजा का शुभ समय

महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण त्योहार है। हर साल शिवभक्त महाशिवरात्रि का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं।भोलेनाथ के भक्त इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रिती रिवाजों के साथ पूजा अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालो की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

8 मार्च को है महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024 Date)

इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में शिव भक्त बड़ी ही धूम धाम से इस पर्व को मानते है।फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। ऐसे महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। आठ को शिवभक्त भोले के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे। ऐसे में जान लेते है कि कब से कब तक भोलेनाथ की उपासना के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

mahashivratri-2024-pooja vidhi

शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2024 puja muhurat)

इस बार महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है। ऐसे में इस साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आथ मार्च को रात 9:57 मिनट से शुरू हो रही है और नौ मार्च को शाम 6:17 पर खत्म हो रही है। महाशिवरात्रि पर प्रदोष काल में ही भगवान शिव और माता पारवती की पूजा का विधान होता है। जिसके चलते महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। आठ को शिवभक्त भोले के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले की पूजा-अर्चना करने का समय 8 मार्च को शाम 6:25 से शुरू होकर रात को 09:28 तक रहेगा। तो वहीं निशिता काल मुहूर्त 09 मार्च को दोपहर 12:07 से 12:55 तक रहेगा। व्रत पारण मुहूर्त, 09 मार्च सुबह 6:37 मिनट से दोपहर 3:28 तक रहेगा। संध्याकालिन पूजा के लिए शिवजी का पूजन अभिषेक रात 9:58 मिनट में करना शुभ रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें