Religious

Maha Shivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Maha Shivratri 2024 Date: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में शिव भक्त बड़ी ही धूम धाम से इस पर्व को मानते है। शिवभक्त महाशिवरात्रि के लिए सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है। ऐसे में चलिए जानते है की इस साल महाशिवरात्रि कब है (Maha Shivratri 2024 Date) और पूजा का शुभ मुहूर्त कब होगा।

कब है महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2024 Date)

इस बार महाशिवरात्रि की डेट को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है। महशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है। ऐसे में इस साल इस साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दो दिन पड़ रही है।

ये 8 मार्च को रात 9:57 मिनट से शुरू हो रही है और 9 मार्च को शाम 6:17 पर खत्म हो रही है। महाशिवरात्रि पर प्रदोष काल में ही भगवान शिव और माता पारवती की पूजा का विधान होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। आठ को शिवभक्त भोले के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे।

Maha Shivratri 2024 का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले की पूजा-अर्चना करने का समय 8 मार्च को शाम 6:25 से शुरू होकर रात को 09:28 तक रहेगा। तो वहीं निशिता काल मुहूर्त 09 मार्च को दोपहर 12:07 से 12:55 तक रहेगा। व्रत पारण मुहूर्त, 09 मार्च सुबह 6:37 मिनट से दोपहर 3:28 तक रहेगा।

ऐसे करें पूजा

भगवान शिव की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठे और स्नान कर लें। नहाने के बाद व्रत लें। इसके बाद भगवान भोले और माता पार्वती की पूजा अर्चना करें। घर में पूजा करने के बाद किसी भी शिव मंदिर जाकर जल और बेलपत्र अर्पण करें। इससे भगवान भोले प्रसन्न होते है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन शिव को भांग और ठंडाई का भोग चढ़ाना चाहिए। जिसके बाद ये प्रसाद के रूप में भक्तों को बाट दें। ऐसा करने से आपके कष्ट और पापों का नाश होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें