Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

महंत नरेंद्र गिरी मौत मामला, आनंद गिरी को हरिद्वार ला सकती है CBI!

akahada parishad

हरिद्वार: महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में गिरफ्तार आनंद गिरि को सीबीआई ने सात दिन की रिमांड पर लिया है। खबर है कि उसको हरिद्वार लाया जाएगा। बीते मई में गुरु से हुए विवाद के बाद श्यामपुर के कांगड़ी स्थित आनंद गिरि के आश्रम को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया था, जिसके बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक आश्रम के परामाध्यक्ष ने अपने यहां आश्रय दिया था। ऐसे में जल्द ही सीबीआई इस संत से भी पूछताछ कर सकती है। यही कारण है कि आनंद गिरी को हरिद्वार लाकर अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी।

सील कर दिया था आश्रम

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने तीनों आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को 7 दिन की कस्टडी में ले लिया है। ये कस्टडी रिमांड 4 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है, जिसमें महंत नरेंद्र गिरि और उनके शिष्य आनंद गिरि के बीच हुए विवाद के बाद श्यामपुर कांगड़ी गांव में बन रहा आनंद गिरि का आश्रम 13 मई को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया था। आश्रम पर एचआरडीए की सील लगने के बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक बड़े आश्रम के परमाध्यक्ष ने अपने यहां शरण दी थी। आनंद गिरि ने कहा था कि वह उन दिनों हरिद्वार के एक आश्रम में शरण लेकर रह रहे थे।

रसूखदारों, संतों और प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ

यूपी सरकार की तरफ से गठित की गई एसआईटी जांच में हरिद्वार के 18 लोगों के नंबर सामने आए थे, जिसमें से कई संत, बड़े रसूखदार लोग और प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल है। वहीं, इस मामले को लेकर सीबीआई आरोपी आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंचने के बाद इन सभी लोगो से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल सीबीआई टीम ने हरकी पैड़ी पर स्थित एक फेमस दुकानदार और 2 प्रॉपर्टी डीलरों को प्रयागराज में बुलाकर पूछताछ भी की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें