Udham Singh Nagar News

उधमसिंह नगर : पैसे के लेनदेन का झगड़ा महाभारत में बदला, चले लाठी-डंडे

उधम सिंह नगर : उधम सिंह नगर में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कम्प मच गया जिस वक्त एक लाइव मारपीट की वीडियो वायरल हुई । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरक़त में आई और मामले को दर्ज कर लिया। ये पूरी घटना जनपद के गदरपुर के ग्राम झगड़पुरी की है जहां पैसे के लेनदेन का झगड़ा महाभारत में बदल गया।हालांकि ये झगड़ा कल शाम 30 अप्रैल का है और किसी ने पूरी घटना अपने मोबाइल में कैद कर ली है।

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के ग्राम झगड़पुरी में पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया हुआ। ये मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि जिसने महाभारत का रूप ले लिया। आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरहं से लाठी डंडे चल रहे हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहें हैं। ये पूरी घटना मौजूदा भींड ने अपने मोबाइल में लाइव कैद कर ली जो कि अब जम कर वायरल हो रही है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और दोनों पक्षों पर मुकदमा पंजीकृत कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें