Haridwar

लक्सर : RTO की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डंपर भी किया सीज

corona virus patients in uttarakhand

लक्सर में एआरटीओ ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और चालान काटे। इसी के साथ 2 वर्ष से अधिक समय से बिना परमिट के सड़क पर दौड़ रहे एक डंपर को सीज कर लक्सर कोतवाली को सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आपको बता दें लक्सर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें लोगों को भी अपनी जान गवानी पड़ी है। स्थानीय निवासी लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी जिसके मद्देनजर शिकायतों पर एआरटीओ ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। एआरटीओ की कार्रवाई से वाहन स्वामियों में खलबली मच गई। कुछ चालक अपने वाहनों छोड़कर फरार हो गए।

एआरटीओ रविंद्र सैनी ने बताया कि लक्सर क्षेत्र से लगातार ओवरलोड वाहनों की शिकायतें मिल रही थी जिसमें कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन वाहनों के चालान काटे गए हैं और एक वाहन जो लगभग 2 वर्षों से बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहा था उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सीज किया गया है और लक्सर कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है।

Back to top button