HighlightUdham Singh Nagar News

खेत में जा रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, ऐसे बची जान

प्रदेश में लगातार तेंदुए के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक जंगली जानवरों द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में तेंदुए ने खेत में जा रहे एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया।

घात लगाकर तेंदुए ने किसान पर किया हमला

सितारगंज में मंगलवार को नानकमत्ता के ग्राम बिचई निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू अपने खेत में जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात में लगाकर बैठे तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें जसवंत सिंह घायल हो गए। परिजनों के शोर मचाने के कारण तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

गेहूं की फसल देखने के लिए जा रहे थे खेत में

मिली जानकारी के मुताबिक जसवंत सिंह उर्फ जस्सू गेहूं की फसल देखने के लिए खेत में जा रहे थे। अचानक हुए तेंदुए के हमले से वो घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर परिजन और आस-पास मौजूद लोग वहां आए। जिस से तेंदुआ वहां से भाग गया।

तेंदुए का पंजा लगने से किसान घायल

तेंदुए का पंजा लगने के कारण जसवंत सिंह घायल हो गए। रनसाली वन रेंज के कर्मी जसवंत को सितारगंज उप जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्साधिकारी डॉ अभिलाषा पांडे ने उनका इलाज किया। इलाज के बाद किसान को घर भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें