Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

यशपाल आर्य की घर वापसी पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का बयान, कांग्रेस की होगी जीत

Indian National Congress

देहरादून। बीते दिन सोमवार को भाजपा में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 2017 में भाजपा में शामिल हुए यशपाल आर्य ने घर वापसी कर ली है जिससे कांग्रेस खुश है। कांग्रेस ने यशपाल आर्य समेत संजीब आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर आतिशबाजी कर खुशी जताई और मिठाइयां बांटी।

वहीं बता दें कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का बयान जारी किया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यशपाल आर्य जी पूर्व रुप से कांग्रेस के व्यक्ति रहें हैं. वो हमसे 2017 में अलग हो गए थे। जिस पार्टी में वो गए थे वहां ना तो कार्य करने की स्वतंत्रता है और बंदिशें हैं। ना ही उस पार्टी में लोकतंत्र है और ना ही वहां कोई खुलकर काम कर सकता है।आर्यजी वहां असहज महसूस कर रहे थे। य़शपाल आर्य जी का हम स्वागत अभिनंदन करते हैं।

प्रीतम सिंह ने कहा कि यशपाल आर्य की पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलेगी। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में यशपाल आर्य असहज महसूस कर रहे थे।

https://youtu.be/FYaGxSxcJag

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें