Dehradun NewsHighlightPritam Singh

विधानसभा अध्यक्ष से मिले नेता प्रतिपक्ष, पद संभालने के बाद प्रीतम सिंह का पहला सत्र

congress pritam singh

देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में नेता प्रतिपक्ष का पदभार सम्भालने के बाद पहली बार प्रीतम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने विधानसभा के आहुत होने वाले आगामी मानसून सत्र के संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद प्रीतम सिंह का ये पहला सत्र होगा। वहीं सत्र से पहले प्रीतम सिंह ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की. साथ ही दोनों ही नेताओं ने दिवंगत नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को अवगत कराते हुए कहा है कि सदन के सफल संचालन और रचनात्मक कार्य के लिए वह सदा सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सदन में हमेशा पक्ष और विपक्ष को समान अवसर दिये हैं और भविष्य में भी प्रत्येक सदस्य को अपनी बात रखने के लिए पूरा अवसर दिया जाएगा। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने सत्र के सफल संचालन को लेकर चर्चा की।

आपको बता दें कि विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरु हो रहा है जो की 27 अगस्त तक चलेगा। इसकी जानकारी सुबोध उनियाल ने मीडिया को दी थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें