UttarakhandBig NewsTehri News

Uttarakhand local news: चंबा भूस्खलन में मची तबाही, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर गिरा मलबा, पांच लोगों की मौत

Uttarakhand local news: टिहरी जनपद के चंबा में टैक्सी स्टैंड में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ गयी है। सोमवार देर रात तक एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो और शव बरामद कर लिए हैं। अब हादसे में मृतकों की संख्या पांच हो गई है।

मृतकों की संख्या बढ़ी

बता दें सोमवार दोपहर नई टिहरी के चंबा थाने के पास पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन की चपेट में आने से 15 वाहन दब गए थे। प्रशासन की टीम ने देर रात तक भूस्खलन वाले स्थान से मलबा हटाने का कार्य जारी रखा।

इस दौरान दो और शव बरामद कर लिए हैं। मंगलवार सुबह तक मार्ग से पूरी तरह मलबा हटा दिया गया है। जिसके बाद चंबा नई टिहरी मोटर मार्ग पर यातायात बहाल हो गया है।

मृतकों का विवरण

मृतकों की पहचान पूनम (30) पत्नी सुमन खण्डूडी निवासी कंडीसौड़, सारवील (चार माह) पुत्र सुमन खंडूड़ी, सरस्वती (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी, प्रकाश (30) पुत्र फुलदास निवासी चम्बा, सोहन सिंह रावत (34) पुत्र रुकम सिंह बेरगणी के रूप में हुई है।

आसपास के लोगों को किया दूसरी जगह किया शिफ्ट

पार्किंग में भूस्खलन होने से वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टिगत चंबा थाने के पास के चार घरों को खाली कर परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें