UttarakhandBig NewsTehri News

New Tehri: चंबा में भारी भूस्खलन, पार्किंग में खड़े वाहन दबे, कई लोगों के दबे होने की आशंका

New tehri news : प्रदेश में हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी जनपदों में कई जगह से भूस्खलन जैसी खबरे सामने आ रही हैं। वहीं टिहरी जनपद के चंबा थाने के पास पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना सामने आ रही है।

चंबा में हुआ भारी भूस्खलन

घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। new tehri के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पहाड़ी से भरभराकर मलबा गिरने से पार्किंग में मौजूद कई वाहन चपेट में आ गए।

कई लोगों के दबे होने की आशंका

हालांकि बताया ये भी जा रहा है पार्किंग में मौजूद कई लोग भी भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गए। लेकिन फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें