विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘Kushi Movie’ को रिलीज़ हुए दो दिन हो चुके है। फिल्म सिनेमाघरों में एक सितम्बर को रिलीज़ हुई थी। फिल्म को सोशल मीडिया पर दशकों का प्यार मिल रहा है। विजय और सामंथा की इस रोमांटिक फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में Kushi Box Office Collection Day 2 सामने आया है। ।
दूसरे दिन Kushi Box Office Collection इतना
फिल्म ने जहा पहले दिन 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई धीमी हो गई। वीकेंड होने के बावजूद फिल्म ने 9.90 करोड़ की कमाई की। फिल्म की लीड रोल सामंथा की पिछली कुछ फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई।
बॉक्स ऑफिस पर अभिनेत्री की फिल्म ‘शकुंतलम’ फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर विजय की पिछली फिल्म ‘लाइगर’ भी औंधे मुंह गिरी। फिल्म ख़ुशी को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज़ किया गया है। फिल्म में पहली बार विजय और सामंथा की जोड़ी एक साथ देखी गई।
Kushi Movie में विजय-समांथा की जोड़ी दर्शकों को भायी
Kushi Movie में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। फिल्म के गानों को भी सोशल मीडिया पर तारीफें मिल रही है। इस फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण द्वारा किया गया है।
फिल्म का बजट 30 करोड़ के आस पास है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे है। कुछ लोग फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे। तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्म पर बोरिंग का टैग लगा दिया।