EntertainmentHighlightNainital NewsUttarakhand

नैनीताल में शूटिंग के दौरान साउथ अभिनेत्री सामंथा हुई घायल, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों सिटाडेल की शूटिंग के लिए इन दिनों उत्तराखंड के नैनीताल आई हुई है। मंगलवार को शूटिंग के दौरान सामंथा घायल हो गईं। बता दे सामंथा के हाथों में गहरी खरोंचें आईं हैं और घाव भी बन गए हैं। सात ताल के निकट सामंथा एक एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं थीं इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ। उन्हें खासी चोट आने के कारण शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा।

शूटिंग के दौरान सामंथा को आई गंभीर चोट

पुष्पा फिल्म के आइटम नंबर ऊ अंटावा से रातों रात प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचीं सामंथा ने घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए चोटिल हाथों की फोटो भी डाली है। उन्होंने इस घटना को ‘पर्क्स ऑफ एक्शन’ कहा है। सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए सामंथा खुद ही एक्शन सीन दे रही थीं। एक्शन सीन की शूटिंग करते समय वे घायल हो गईं।

बता दें कि सिटाडेल प्रसिद्ध रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित हॉलीवुड की बेहद सफल वेब सीरीज है। इसका हिंदी वर्जन इन दिनों बन रहा है जिसकी शूटिंग नैनताल में चल रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें