Big NewsHaldwani NewsNainital News

Kumaon news: कुमाऊं मंडल के लिए अच्छी खबर, जल्द मिल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

Kumaon news in hindi: प्रदेश को जल्द ही दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। जल्द ही कुमाऊं मंडल को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इस से कुमाऊं मंडल में आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

कुमाऊं को जल्द मिल सकती है Vande Bharat Express ट्रेन की सौगात

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है। इसकी शुरुआत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से की जा सकती है।

इज्जतनगर मंडल ने भारतीय रेलवे को भेजा प्रपोजल

कुमाऊं मंडल में Vande bharat express के संचालन के लिए इज्जतनगर मंडल ने भारतीय रेलवे को प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुमाऊं के लोगों को ये तोहफा मिल सकता है। क्योंकि काठगोदाम कुमाऊं का द्वार है और कुमाऊं मंडल में सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। जिसे देखते हुए कुमाऊं के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काफी अहम मानी जा रही है।

लोगों को होगी काफी सहूलियत

काठगोदाम तक Vande bharat express ट्रेन के संचालन से कुमाऊं के लोगों और यहां सालभर आने वाले परय्टकों को काफी सहूलियत होगी। मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रपोजल पाइपलाइन में है। लोगों को इसके संचालन का इंतजार है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें