Big NewsUdham Singh Nagar
बड़ी खबर। विधायक से बदसलूकी की इस कोतवाल को मिली सजा, हटाए गए


विधायक से बदसलूकी करना एक कोतवाल को भारी पड़ा है। विशेषाधिकार हनन का मामला मानते हुए सरकार ने कोतवाल को हटा दिया है।
मामला किच्छा से जुड़ा हुआ है। किच्छा से कांग्रेस के विधायक हैं तिलक राज बेहड़। पिछले दिनों एक कांग्रेसी नेता पर हुए हमले के बाद प्रदर्शन के दौरान विधायक और कोतवाल के बीच तीखी बहस हुई थी। इससे विधायक नाराज चल रहे थे। विधायक बेहड़ ने ये मामला सदन में उठाया। कोतवाल पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के अन्य विधायकों ने इस मसले पर सदन में हंगामा किया।
लंच के बाद शुरु हुई सदन की कार्रवाई में फिर ये मसला उठा। विधायक के विशेषाधिकार हनन को लेकर कांग्रेस के विधायक लगातार सरकार पर हमलावर दिखे। इसके बाद आखिरकार सरकार ने किच्छा के कोतवाल को हटाए जाने की जानकारी दी है।
https://youtu.be/-9tz-opCJ0A