सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-आराधना करने का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान की पूजा-पाठ विधि-विधान पूर्वक करने से मन को शांति मिलती है। इसके लिए पूजन-हवन, आरती और व्रत रखते हैं। भगवान की पूजा करते समय उन्हें पुष्प चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि बिना पूजा के कोई भी पूजा-पाठ अधूरी मानी जाती है। आइये जानते हैं कि कौन सा फूल कौन से भगवान को अर्पित करना चाहिए।
भगवान गणेश
गणेश भगवान को दूर्वा काफी पसंद है। इसके अलावा उन्हें सभी प्रकार के फूल चढ़ाए जाते हैं।
श्री हरि विष्णु
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत पसंद होती है। लेकिन कमल का फूल, केवड़ा, चमेली, चंपा के पुष्प भी उनको विशेष प्रिय होते हैं।
भगवान शंकर
भगवान शंकर को भांग, धतूरा, बेल काफी पसंद है। इसके अलावा शिव को सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए।
माता लक्ष्मी
माता लक्ष्मी को कमल का फूल काफी पसंद होता है।
सूर्य देव
सूर्य देव को गुड़हल का फूल, लाल कमल, कनेर, गेंदे का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
हनुमान जी
बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लाल गुलाब या लाल गेंदा अर्पित करना चाहिए।
भगवान कृष्ण
कृष्ण भगवान को कुमुद, करवरी, मालती, पलास के फूल चढ़ाने चाहिए।
महागौरी
महागौरी को लाल रंग का फूल बेहद पसंद होता है।
मां दुर्गा
मं दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए जैसे गुड़हल और गुलाब।