Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के स्कूलों का हाल : मैडम ने केले खाने पर बच्चों को दी गजब की सजा, की शिकायत

arvind pandey

जिला ऊधम सिंह नगर के रा0बा0उ0मा0वि0 रामनगर, रूद्रपुर मे स्कूल के छात्रों को महिला शिक्षिका द्वारा पीटने और चरित्र खराब करने जैसी धमकी देने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसकी शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने जिलाधिकारी से किये जाने की बात कही है। छात्रों के अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाते हैं लेकिन बच्चे अब स्कूल जाने से डर रहे हैं और इंकार कर रहे हैं। कहा कि स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पढ़ाने के बजाय उनसे झाडू लगवाना, बोरे उठवाना, झाड़िया कटवाना आदि कार्य करवाती हैं और जब बालकों द्वारा भूख लगने पर स्कूल एमडीएम के रखे केले खा लिये गये तब प्रभारी प्रधानाध्यपिका रचना बर्गली द्वारा बच्चों को डंडो से निर्दयता से पीटा जाता है। मामला मीडिया के संज्ञान में तब आया जब बच्चों द्वारा घर पहुँचकर उसे इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों को शेयर किया। वायरल कमेंट की जांच करने पहुंचे पत्रकारों के समक्ष बच्चों के अभिभावकों ने उक्त अध्यापिका के खिलाफ ढ़ेरों आरोप लगाए।

उनका कहना है कि घटना के बाद से ही लगातार अध्यापिका द्वारा बच्चों को धमकाने की शिकायतें मिल रही हैं। ड्रेस और स्कूल का अन्य सामान की चोरी लगाने की धमकी का आरोप अभिभावकों द्वारा शिक्षिका के विरुद्ध लगाया गया है। साथ ही अभिभावकों द्वारा बताया गया कि इंस्टाग्राम के फोटो में चोटिल बालक समीर अली को अकेले ऑफिस में ले जाकर प्रताडित करते हुए दबाव मे लेकर बच्चे से झूठा वीडियो बनाया गया और धमकी दी गयी कि सामाजिक अध्ययन के प्रेक्टिकल मे तुम्हारे अंक कम कर दूंगी और तुम पर तमाम आरोप लगाकर तुम्हारी टीसी काट दूंगी। जितने बच्चे ने केले खाये हैं ,सबको एक-एक केले की कीमत रूपये 100 रुपये देनी पडेगी। ये केले तुम्हारे लिये नहीं रखे थे जो तुम खा गये।

अभिभावकों ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि यदि विद्यालय में इसी प्रकार भय और आक्रामक व्यवहार बच्चों के साथ किया जायेगा तो ऐसे में उनके बच्चों का मानसिक विकास संभव नही है। उन्होने महिला अध्यापिका से बच्चो की सुरक्षा और स्कूल के भयमुक्त वातावरण बनाते हुए दोषी अध्यापिका पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। वहीं उक्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने ऐसी किसी भी मारपीट से इंकार किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें