Big NewsRudraprayag NewsUttarakhand

बड़ी खबर। केदारनाथ में यात्रा रोकी गई, भारी बारिश और बर्फबारी

kedarnath yatraकेदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। भारी बारिश और बर्फबारी के चलते प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर ये कदम उठाया है। फिलहाल यात्रियों को अलग अलग स्थानों पर रोका गया है। हेली सर्विस भी बंद कर दी गई है।

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम खराब है। राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से हालात खराब हैंं। केदारनाथ में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के चलते फिर एक बार यात्रा पर ब्रेक लगाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ जा रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। अधिकतर यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

वहीं केदारनाथ के लिए हेली सर्विस भी रोक दी गई है। बारिश और बर्फबारी के चलते हेली सर्विस को सुचारू बनाए रखना मुश्किल है लिहाजा एहतियात के तौर पर हेली सर्विस भी रोकी गईं हैं। फाटा और गौरीकुंड से कोई हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए फिलहाल नहीं उड़ रहा है।

केदारनाथ में लगा कचरे का अंबार, सोशल मीडिया में चर्चाएं

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। खासतौर पर राज्य के पर्वतीय इलाकों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं यमुनोत्रि, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब में कल से ही बर्फबारी हो रही है। इसके चलते यहां तापमान में खासी कमी दर्ज की गई है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन एहतियात बरत रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें