उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पूरे शबाब पर है। कोरोना के चलते दो सालों तक बंद रही चार धाम यात्रा इस बार खुली है लिहाजा इस बार श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ धामों में पहुंच रही है। लेकिन ये भीड़ पहाड़ों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
दरअसल न्यूज एजेंसी ANI ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि किस तरह से केदारनाथ जाने वाले मार्ग पर यात्रियों द्वारा फेंकी गई गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
Uttarakhand | Heaps of plastic waste & garbage pile up on the stretch leading to Kedarnath as devotees throng for Char Dham Yatra pic.twitter.com/l6th87mxD9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 22, 2022
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चारों धामों में कचरा प्रबंधन को लेकर बहस शुरु हो गई है। पर्यावरण प्रेमी जहां एक ओर इसे लेकर कचरा प्रबंधन की व्यापक योजना बनाए जाने की मांग कर रहें हैं वहीं ख्यातिप्राप्त लोग भी इस तस्वीर को हिमालय की सेहत के लिए नुकसानदायक बता रहें हैं।
सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनूप नौटियाल ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए राज्य में कचरा प्रबंधन की जरूरत को रेखांकित किया है।
केदारनाथ में प्लास्टिक और कचरे का @ANI ट्वीट वायरल हो रहा है। #उत्तराखंड के लिए नीति विकल्प #responsibletourism के विचारों को व्यापक रूप से बढ़ावा देना है। यह तभी संभव हो सकता है जब कलेक्शन और प्रोसेसिंग के लिए सिस्टम मौजूद हों। दुख की बात है कि वर्तमान स्थिति unsustainable है। pic.twitter.com/iUVjl1pKz5
— Anoop Nautiyal (@Anoopnautiyal1) May 22, 2022
वहीं हाल में आई कश्मीर फाइल्स फिल्म से मशहूर हुए विवेक अग्निहोत्री ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘इंसानियत के लिए सबसे बड़ा खतरा…’
Biggest danger to humanity. Almost all ideas have failed. Do you have any ideas? https://t.co/bWdTRUO2RI
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 23, 2022
आपको बता दें कि इस बार उत्तराखंड में चार धाम यात्रियों की संख्या नए रिकॉर्ड बना सकती है। तकरीबन आठ लाख अस्सी हजार से अधिक श्रद्धालु अलग अलग स्थानों पर अपनी आमद दर्ज करा चुके हैं।