EntertainmentHighlight

इमरजेंसी के विवाद के बीच Kangana Ranaut ने बेचा बांद्रा वाला बंगला, इतने करोड़ में डील हुई फाइनल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आजकल चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री पहले अपनी अपकंमिग मूवी इमरजेंसी (Emergency) को लेकर खबरों में बनी हुई है। तो वहीं अब एक्ट्रेस अपनी एख प्रॉपर्टी को बेचने के कारण सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने अपना मुंबई वाला बंगला बेच दिया है। बांद्रा के पाली हिल एरिया में स्थित ये बंगला उन्होंने करीब 32 करोड़ में बेचा है। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से इस बात की जानकारी मिली है।

Kangana Ranaut ने बांद्रा के बंगले को 32 करोड़

जानकारी के मुताबिक साल 2017 में सितंबर के महीने में Kangana Ranaut ने ये प्रॉपर्टी 20 करोड़ में खरीदी थी। 3,075 वर्ग फुट में फैला ये बंगला एक्ट्रेस ने 32 करोड़ में बेचा है। बता दें कि इस प्रॉपर्टी को कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर श्वेता बथीजा ने ली है। लोकसभा चुनाव 2024 में अभिनेत्री ने अपनी नेट वर्थ 91 करोड़ से ज्यादा की बताई थी। जिसमें चल संपत्ति 28.7 करोड़ और अचल संपत्ति 62.9 करोड़ थी।

मुंबई में Kangana Ranaut ने खरीदा था ऑफिस

साल 2020 में बांद्रा के पाली हिल में कंगना रनौत की प्रॉपर्टी पर BMC ने तोड़फोड़ की था। बता दें कि अनधिकृत निमार्ण के चलते इस प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया था। तो वहीं हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में कंगना ने एक ऑफिस खरीदा। जिसकी कीमत 1.56 बताई जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें