Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: चुनावी समर में पत्रकार भी दिखा रहे दम, यहां से निर्दलीय उम्मीदवार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। भाजपा, कांग्रेस, यूकडी और आम आदमी पार्टी के अलावा कई निर्दलीय भी मैदान में हैं। कुछ सीटों पर निर्दलीय राष्ट्रीय दलों के चुनौती भी बन रहे हैं। इस बार चुनाव मैदान में एक पत्रकार भी उतरे हैं। लंबे समय तक राष्ट्रीय समाचार पत्र में काम करने के बाद अब राजनीति में उतर आए हैं।

भतरोजखान क्षेत्र से पत्रकारिता करने वाले पत्रकार दीपक करगेगी ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने रानीखेत विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामाकंन कराया है। दीपक करगेती भाजपा की ओर से प्रमोद नैनवाल को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ता रहे है।

करगेती ने कहा कि वह कभी भी टिकट के दावेदार नहीं थे, लेकिन भाजपा ने एक बागी को टिकट देकर पार्टी के लिए दरी बिछाने वाले और झंडा उठाने वाले कार्यकर्ताओ का अपमान किया है। इसलिए वह चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को वोट ना देकर उन्हें वोट देने की अपील की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें