Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून से टिहरी पहुंचने में लगेगा सिर्फ एक घंटा, खर्च होंगे नौ हजार करोड़

corona virus patients in uttarakhand
देहरादून: देहरादून-टिहरी के बीच टनल की योजना को जल्द धरातल पर उतारने का काम शुरू हो सकता है। देहरादून के रायपुर से टिहरी तक बनने वाली डबल लेन टनल की लंबाई 35 किलोटर होगी। इस तरह यह टनल दुनिया की सबसे लंबी टनलों में से एक होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम धामी ने टिहरी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि टनल को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। टनल परियोजना पर नौ हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। टनल के बन जाने के बारण महज एक घंटे के भीतर देहरादून से टिहरी झील पहुंचा जा सकेगा।

राजधानी देहरादून से टिहरी झील की दूरी करीब 105 किलोमीटर है। टिहरी पहुंचने में करीब 3 घंटे लगते हैं। अगर टनल बनती है, तो लोग महज एक घंटे के भीतर देहरादून से टिहरी और टिहरी से वापस देहरादून लौट सकते है। ऐसी ही एक टनल की योजना मसूरी से भी बनाई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें