Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ ऐसे हो रही कार्रवाई

विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर चमोली पुलिस ने क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने और उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाए हुए है। ऐसे लोगों के खिलाफ चमोली पुलिस कड़ी वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी

रविवार को थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा मंडल-गोपेश्वर के बीच चैकिंग अभियान चलाए हुए थी। इस दौरान वाहन चालक दीवान सिंह (35) पुत्र कुंवर सिंह पंवार निवासी रुद्रप्रयाग शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस ने चालक दीवान सिंह का शराब पीकर वाहन चलाने में 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।

जारी है पुलिस का अभियान

बता दें 1 जून से लेकर 30 जून तक गोपेशवर पुलिस रैश ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने पर छह वाहनों को सीज कर चुकी है। चमोली पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर चमोली पुलिस इन दिनों अलर्ट मोड पर है। पुलिस की ओर से वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें