Bjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

इंदिरा ह्रदयेश का बयान : ये भाजपा का अंदरूनी मामला, इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के आज अचानक दिल्ली दौरे के बाद एक बार फिर से उत्तराखंड में हलचल मच गई है। नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें एक बार फिर से सियासी गलियारों में तेज हो गई है। हालांकि सीएम ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उनका ये रूटीन दौरा है. वहीं सीएम के अचानक दिल्ली जाने पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि 2 दिन पहले देहरादून में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों का दौरा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर था, लेकिन ये भाजपा का अंदरूनी मामला है और इस मामले से कांग्रेस का कोई लेना देना नही है, विधानसभा सत्र के दौरान ही नेतृत्व परिवर्तन को लेकर काफी हल्ला हुआ था, लेकिन आज सीएम दिल्ली गए हैं और अब उनके दिल्ली से लौटने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा की नेतृत्व परिवर्तन को लेकर क्या स्थिति है।

बता दें कि मीडिया को दिए बयान में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक हलचल की खबरें सही हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली आ रहे हैं, लेकिन उनका ये रूटीन दौरा है. साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम रावत ने उत्तराखंड में अच्छा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें