SportsHighlight

Women T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, भारत को 9 रन से दी मात

टी20 वर्ल्ड कप 2024(Women T20 World Cup 2024) में बीते दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Women vs Australia Women) की भिड़ंत देखने को मिली। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला शारजाह में खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को नौ रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम की बात करे तो कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा कोई भी प्लेयर टिक कर नहीं खेल पाया।

हरमनप्रीत कौर ने खेली नाबाद पारी (India Women vs Australia Women)

दरअसल Women T20 World Cup 2024 पहले बेटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 151 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पूीछा कर रही टीम इंडिया को आखिरी ओवर में 14 रन बनाने थे। लेकिन आखिरी ओवर में भारतीय टीम तीन विकेट खोकर केवल तीन रन ही बना पाई। भारत नौ विकेट पर 142 रन ही बना पाई। हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की शुरुआत रही खराब

भारतीय टीम की मैच में शुरुआत ही काफी खराब रही। जहां स्मृति मंधाना ने छह, शैफाली ने 20 तो वहीं जेमिमा 16 रन बनाकर आउट हो गई। तीनों ही स्टार बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे। कप्तान हरमनप्रीत औऱ दीप्ति शर्मा के बीच एक साझेदारी हुई। लेकिन 29 रन बनाकर दीप्ति के आउट होने पर वो भी टूट गई। अतिंम छह प्लेयर्स 3 का आकंड़ा भी पार नहीं कर पाए।

ऑस्ट्रेलिया ने रखा 152 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। टीम के बल्लेबाज बेथ मूनी दो और जॉर्जिया वारेहैम शून्य पर आउट हो गई। जिसके बाद ग्रेस हैरिस ने पारी को संभाला। ग्रेस ने 40 तो वहीं कप्तान ताहिला मैक्ग्रा ने और एलिस पैरी ने 32 रनों की पारी खेली। जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 151 रन हो गया। भारतीय बॉलर की बात करे तो रेणुका और दीप्ति ने दो, पूजा श्रेयांका और राधा ने एक विकेट अपने नाम किया।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें