पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का विलय भारतीय जनता पार्टी में कर दिया। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अमरिंदर सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले दिन में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुला कात की थी। भाजपा में शामिल होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, ‘मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।’
- Advertisement -
कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि हमने कांग्रेस देख ली है, अब उस पार्टी में शामिल होने का समय है जो देश के लिए इतना कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। वह 52 सालों से राजनीति में हैं। पाकिस्तान का शत्रुतापूर्ण रवैया देखा है, पंजाब ने हमेशा झेला है और ये शत्रुतापूर्ण भाव बढ़ा है। अमरिंदर ने कहा कि ड्रोन की नई समस्या है, हथियार, नगदी, ड्रग्स सबकुछ भेजकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश हो रही है।
विदेश यात्रा पर जाने से पहले प्रेमचंद अग्रवाल ने किए 74 तबादले, सीएम ने रोके
कैप्टन ने आगे कहा कि चीन दूसरी तरफ समस्या दे रहा है। दो शत्रुतापूर्ण रवैया वालों से पंजाब प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हथियारों में चीन हमसे आगे बढ़ा इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। अमरिंदर ने कहा कि इसलिए जरूरी था कि देश के लिए बीजेपी के साथ आएं।
वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अमरिंदर सिंह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पंजाब में भाजपा की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र को पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘कैप्टन साहब की सोच भाजपा से मिलती रही है।