Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

इन 5 राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों से बिगड़े हालात, कई जगह लगा कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज बंद

Breaking uttarakhand news
corona

देश में कोरोना का कहर एक बार फिर तेजी से बरपना शुरु हो गया है। ठीक एक साल बाद हालात फिर खतरनाक हो चले हैं। पिछले दो दिनों में ही करीब 91 हजार नए मामले बढ़ गए हैं और बात करें 24 घंटे की तो देश में 53 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं बता दें कि पांच राज्यों ने उसे बेकाबू कर दिया है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं, जहां से कुल 80.5 फीसद नए मामले हैं। इन राज्यों में स्थिति गंभीर होती जा रही है जिसको देखते हुए कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

आपको बता दें कि बात करें राजस्थान की तो 8 शहर अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में रात 11 बजे से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। राजस्थान सरकार के फैसले के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में रात 10 बजे के बाद बाजार नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही बाहर से शहर आए यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य रहेगा। 24 घंटों में महाराष्ट्र में 31855 नए मामले सामने आए हैं,पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 संक्रमित मिले। कुल मिलाकर 24 घंटे में 251 कोरोना मरीजों की मौत हु ईहै।

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई एसओपी

वहीं बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने नई एसओपी कुंभ को लेकर जारी की है। आदेश के अनुसार अब महाकुंभ में आने के लिए बाहरी राज्यों के लोगों को 72 घंटे के अंदर कराई गई कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी अनिवार्य है। इसके बिना राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इन राज्यों में लॉकडाउन

देश के दो राज्यों में फिलहाल लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश के तीन शहरों- भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अब हर रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा।

कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में सरकारों ने सख्ती दिखाते हुए स्कूल-कॉलेज बंद किेए जाने की घोषणा कर दी है। इस बीच उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 मार्च तक कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी स्कूलों में दिनांक 24 से 31 मार्च तक और अन्य शिक्षण संस्थानों में जहां पर परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं, वहां 25 से 31 मार्च तक अवकाश करने के निर्देश दिए हैं।

दो जिलों में लॉकडाउन

महाराष्ट्र के दो और जिलों नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन लगा दिया है। इन जिलों में लॉकडाउन 4 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।
गुजरात मं होली पर सख्त नियम
गुजरात भी कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ गया है। इसको देखत हुए सरकार की ने होली को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार के आदेश के अनुसार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए होलिका दहन मनाने की छूट होगी, लेकिन होली वाले दिन सार्वजनिक समारोहों और कार्यक्रमों करने पर प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में पहले ही 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें