Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश अलर्ट, की सावधानी बरतने की अपील

उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बरपाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में यातायात से बचने की अपील की है।

IMD ने उत्तराखंड के इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ही कई दौर की भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए ना जाने की अपील भी की है।

पंतनगर एयरपोर्ट हुआ पानी-पानी

वहीं लगातार हो रही बारिश से पंतनगर एयरपोर्ट में भी जलभराव हो गया है। जिसके चलते यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को परिसर में पानी होने के चलते अपने जूते और चप्पल हाथ में लेकर पानी से गुजरना पड़ा। बता दें पंतनगर एयरपोर्ट के रनवे में भी पानी भर गया है। हालांकि रनवे पर पानी भरने से फ्लाइट उतरने में कोई दिक्कत नहीं आई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें