Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जनपदों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

31 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में 31 जुलाई तक सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजधानी देहरादून में रविवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई. तापमान पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें