Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने की अपील की है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज कुमाऊं मंडल के बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का पूर्वानुमान है. इन जिलों के लिए वैज्ञानिकों ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें