POP IMA Dehradun: देश को मिले 331 युवा अफसर, इस बार सेनाध्यक्ष ने ली परेड की सलामी

POP IMA dehradun: देश को मिले 331 युवा अफसर, इस बार सेनाध्यक्ष ने ली परेड की सलामी

Yogita Bisht
2 Min Read
IMA POP 2023 Dehradun

शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। देश को आज 331 युवा अफसर मिले हैं। हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा अफसर उत्तर प्रदेश ने इंडियन आर्मी को दिए हैं।

देश को मिले 331 जाबांज युवा अफसर

IMA dehradun में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें देश को 331 युवा अफसर मिले। तो वहीं मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। 331 युवा अफसर आज से देश की सेवा के लिए इंडियन आर्मी की मुख्यधारा में जुड़ गए हैं।

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली IMA POP की सलामी

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड की की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली। परेड के लिए आईएमए परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किए गए हैं। आज सुबह छह बजे एकेडमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड शुरू हुई।

देश और विदेश के 373 कैडेट्स बने अफसर

सुबह छह बजे परेड की शुरूआत होने के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। जिसके बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी देश की सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए हैं। इनमें से भारत को 331 जाबांज अफसर मिले।

इनमें 55 कैडेट्स डायरेक्ट एंट्री वाले शामिल हैं। जबकि एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स आज पास आउट हुए। इसमें टीजीसी कोर्स के 32 कैडेट्स हैें। आईएमए की स्थापना होने के बाद से अब तक 64,862 देसी और विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। जिसमें से अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग लेकर आईएमए से पास आउट हो चुके हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।