Big NewsDehradun News

IMA POP: सेना को मिले 314 नए अफसर, विदेशी कैडेट्स भी हुए पास आउट

IMA PARADEभारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड शनिवार को संपन्न हुई। इस परेड में कुल 314 कैडेट्स पासआउट होकर देश की सेना में शामिल हो गए।

भारतीय सैन्य अकादमी के परिसर में सुबह तकरीबन 8.55 पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड शुरु हुई। कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं।

बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

हर बार की तरह इस बार भी पास होने वाले कैडेट्स पर हेलिकॉप्टरों से पुष्प वर्षा की गई।

बेस्ट गोल्ड- पवन कुमार
सिल्वर कैडेट- जगजीत सिंह
ब्रॉश मेडल-पुरापु लिखित
बेस्ट टेक्निकल अवार्ड-  अभिषेक शर्मा

आंध्र प्रदेश-4
अरुणाचल प्रदेश-1
असम -4
बिहार- 24
चंडीगढ़ -2
छत्तीसगढ़ -4
दिल्ली- 13
गुजरात- 5
हरियाणा- 30
हिमाचल प्रदेश- 17
जम्मू कश्मीर -9
झारखंड -2
कर्नाटका -9
केरला -10
लद्दाख -1
इंडियन डोमिसाइल नेपाल -1
मध्य प्रदेश -15
महाराष्ट्र -21
मणिपुर-2-
मिजोरम-3
नागालैंड-1
उड़ीसा-1
पंजाब -21
राजस्थान- 16
राजस्थान -16
तमिलनाडु- 7
तेलंगाना-2
त्रिपुरा-1
उत्तर प्रदेश -51
उत्तराखंड -29
वेस्ट बंगाल -8

कुल कैडेट्स- 314

11 मित्र देशों के पास आउट कैडेट्स इस प्रकार

भूटान -13
मालद्वीप- 3
म्यांमार-1
नेपाल-2
श्रीलंका -4
सूडान-1
तजाकिस्तान-2
तंजानिया-1
तुर्किस्तान -1
वियतनाम- 1
उज़्बेकिस्तान -1

कुल विदेशी कैडेट- 30

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें