National

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA को मिली सफलता, हमला करने वाला हुसैब शाजिब गिरफ्तार

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसी एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट केस के दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। देश शाम तक एजेंसी इसका खुलासा कर सकती है। एनआईए ने खूफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आतंकवादियों से शाजिब के संबंध

जानकारी के मुताबिक मुसाविर हुसैन शाजिब वह शख्स है जिसने कैफे में आईईडी रखा था। अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून के चंगुल से भागने का मास्टरमाइंड है। इसी के साथ शाजिब का मामले में पहले से बंद आतंकवादियों शारिक, मतीन और मुसाबिर से संबंध होने की बात सामने आ रही है। मामले में पुलिस आरोपी के पिछले किए गए अपराधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Back to top button