Big NewsDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​

देहरादून में हुनर हाट का आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत, CM ने किया ये अनुरोध

devbhoomi news

देहरादून में आज शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का खास मकसद लोकल फार वोकल को बढ़ावा देना है। आपको बता दें कि ये हाट 29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए हस्तशिल्प और कारीगरी के स्टाल लगे हुए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट होने हैं। विभिन्न राज्यों मे अब तक 29 हुनर हो चुके हैं। यह 30 वीं हुनर हाट है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, नरेश बंसल और महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद भी मौजूद रहे।

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से अनुरोध किया कि उत्तराखंड के काश्तकारों को भी देश के अलग -अलग स्थानों पर मौका दिया जाए। मुख्यमंत्री की मांग पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उत्तराखंड के काश्तकारों और शिल्पकारों देशभर हुनर हाट पर मौका देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें