Haridwar NewsHighlight

Mahashivratri 2024 : हरिद्वार पहुंच रही कांवड़ियों की भारी भीड़, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

धर्मनगरी हरिद्वार में चल रही शारदीय कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में है। कल महाशिवरात्रि पर्व है। जिस कारण हरिद्वार में भारी संख्या में कावड़िये गंगा जल भरने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसे देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। जिसे हरिद्वार आने वाले कावड़ियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

हरिद्वार पहुंच रही कांवड़ियों की भारी भीड़

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है की कल महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। इस कारण दो दिन भारी संख्या में कावड़िये हरिद्वार आ रहे हैं। इसको देखते हुए हमारे द्वारा रूट डायवर्जन भी किया गया है।

haridwar news

एसपी सिटी ने बताया काफी संख्या में कावड़िया राजाजी नेशनल पार्क से गुजरते हैं। इसको देखते हुए लाइट की व्यवस्था भी की गई है। जितने भी कावड़िया हरिद्वार आ रहे हैं उनको हर की पौड़ी के पास बनी पार्किंग में भेजा जा रहा है। जिससे कांवड़ियों को परेशानी न हो। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में हमारे द्वारा पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें