Champawat NewsHighlight

चंपावत में बारिश का कहर, स्वाला के पास भारी मात्रा में आया मलबा, चंपावत-टनकपुर हाईवे बंद

चंपावत में गुरुवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाला टनकपुर चंपावत एनएच शुक्रवार को स्वाला के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया। जिस वजह से कई वाहन और यात्री रास्ते में ही फंस गए। वहीं प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

चंपावत-टनकपुर हाईवे बंद

प्रशासन की ओर से लोहाघाट से ट्रैफिक को डायवर्ट कर बाया देवीधुरा हल्द्वानी की तरफ भेजा जा रहा है। हाईवे बंद होने से लोहाघाट से रोडवेज की अधिकतर बसो का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही सड़क खुलने के इंतजार में कई यात्री बस अड्डे में ही फंसे हुए हैं।

हाईवे खोलने में आ रही परेशानी

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा हैं। जिसके कारण हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है। बारिश के चलते जिले में सभी नदी नाले उफान पर हैं। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से बारिश में यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने के साथ ही नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की जा रही है।

इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने शुक्रवार को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें