Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसून कहर बरपाए हुए है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने घर में रहने की सलाह दी है।

इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वाल के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

बारिश बरपा रही कहर

वहीं हल्द्वानी में आज सुबह से ही लगातार मूसलाधार बारीश जारी है। भारी बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। गौला बैराज से सबसे ज्यादा पानी सिंचाई विभाग की नहरों के माध्यम से डिस्चार्ज किया जाता है लिहाजा हल्द्वानी सहित लालकुआं के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई है।

सिंचाई विभाग की नहरें क्षतिग्रस्त

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बी सी नैनवाल का कहना है कि भारी बरसात के चलते पानी का ओवरफ्लो इतना ज्यादा है कि सिंचाई विभाग की नहरें भी क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। इसके साथ ही गौला नदी में जलस्तर बढ़ने पर तत्काल तटवर्ती इलाकों में सूचित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें