Big NewsUttarakhand Weather News

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड, IMD ने किया पाले को लेकर अलर्ट जारी

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने पाले को लेकर अलर्ट जारी किया है.

IMD ने किया पाले को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने की संभावना है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वही अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. जबकि शुक्रवार और शनिवार को 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के आसार हैं. जिससे मैदानी इलाकों में भी शीतलहर से ठंड बढ़ जाएगी.

बीते दिन कैसा रहा तापमान ?

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 सेल्सियस दर्ज किया. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें