Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?, देख लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में बीते रविवार और सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी. जिसके बाद तापमान में गिरावट आ गई है. लेकिन इन दिनों दोपहर में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है.

कोहरा बढ़ाएगा लोगों की मुश्किल

राजधानी देहरादून में कहीं -कहीं आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं. जबकि रात के समय पाला पड़ने से तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं सुबह के समय कोहरा लोगों के लिए मुश्किल बन सकता है.

18 दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. बीते शनिवार को देहरादून के आंकड़ें पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें