Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

गैस लीक होने से घर में लगी आग, मां और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

corona virus patients in uttarakhand

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी घटना हुई है। दिल्ली के आनंद पर्वत क्षेत्र के एक घर में मंगलवार को घरेलू गैस रिसाव के कारण आग लग गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे आनंद पर्बत पुलिस स्टेशन पर आई कॉल में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने और चार लोगों के घायल होने की सूचना आई।

मौके पर पहुंचने पर देखा कि क्षेत्र के पंजाबी बस्ती गुलशन चौक की गली नंबर चार में मकान जी-175/72 में आग लगने से चार लोग बुरी तरह जल गए थे। सभी घायलों को पीसीआर वैन से इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया आरएमएल अस्पताल भेजा गया।

शुरुआती जांच के अनुसार, गैस सिलेंडर में बर्नर और सिलेंडर के बीच लगे प्लास्टिक के पाइप से गैस की लीकेज होने की वजह से आग लग गई थी जब 13 वर्षीय महक अपने तीन छोटे भाई-बहनों और मां के लिए खाना बना रही थी। उसकी मां उस समय सो रही थी। महक के पिता राजेश घर पर नहीं थे। वे लॉरेंस रोड पर एक आटा चक्की की दुकान पर काम करते हैं।

इस घटना में सुषमा (36), उनके सात वर्षीय जुड़वा बच्चे मान्सी और मोहन की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिलेंडर में हालांकि विस्फोट नहीं हुआ लेकिन गैस लीकेज के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे घर के लोग भाग नहीं सके। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें