Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : बिना लाइसेंस के घर में चल रहा था अस्पताल, ऐसे हुआ खुलासा

city majistret rishca singh

हल्द्वानी: हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने एक बड़ा खुलासा किया है। यहां आवासीय परिसर में बिना लाइसेंस के चल रहे हॉस्पिटल को प्रशासन ने सील कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एसीएमओ रश्मि पंत और उनकी टीम ने आज संयुक्त रूप से हल्द्वानी के लालढाट क्षेत्र के एक घर में चल रहा था।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के आवासीय परिसर में हॉस्पिटल चलाया जा रहा था, जो कि पूरी तरीके से गैरकानूनी है, जिसकी शिकायत प्रशासन को और स्वास्थ्य विभाग को मिली थी और आज इस हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। साथ ही हॉस्पिटल स्वामी को पहले भी इस संबंध में नोटिस दिया जा चुका था।

इस दौरान हॉस्पिटल से जुड़े लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से भी उलझने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने उलझने वाले लोगों को कड़े शब्दों में प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग करने की बात कही। वही संचालक के लीगल एडवाइजर पृथ्वीपाल सिंह रावत ने बताया कि प्रशासन द्वारा संचालक को परेसान किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें