Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : प्रदेशभर में स्कूलों में छुट्टी घोषित, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्दश

Cm dhami

देहरादून: मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए सरकार ने प्रदेशभर में अधिकारियों को जरूरी सर्तकता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों पर अमल होना भी शुरू हो गया है। प्रदेशभर में स्कूलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने भी इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

साथ ही पहाड़ से मैदान तक लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। खासकर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया गया है। चारधाम यात्रा को भी फिलहाल एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सीएम धामी ने आयोध्या से लौटते ही सबसे पहले अधिकारियों से मौसम विभाग के अलर्ट की जानकारी ली और जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों और पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा तय करने की अपील की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें