Bjp UttarakhandHaridwar NewsUttarakhand Congress

हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से किया सम्मानित, हरीश रावत ने दी बधाई

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हरिद्वार : हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है. महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वंदना कटारिया को ये सम्मान दिया.  बेटी की इस उपलब्धि पर मां औऱ पूरा परिवार गौरंवित है। आपको बता दें कि वंदना कटारिया हरिद्वार की रहने वाली हैं. उनका जीवन संघर्ष भरा रहा। उनके पिता ने बहुत मेहनत की लेकिन जब बेटी कामयाब हुई तो वो इस दुनिया को अलविदा कह गए।वंदना ने जब हैट्रिक मारी और घर वापस लौटी तो पिता को याद कर भावुक हो गईं।

आपको बता दें कि साल 2013 में आयोजित महिला हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में की टॉप गोल स्कोरर भी रह चुकी हैं. साल 2006 में उन्हें इंडियन जूनियर टीम के लिए चुना गया और साल 2010 में वह सीनियर नेशनल टीम की भागीदार बनीं. वहीं, साल 2013 में जर्मनी में आयोजित हुई जूनियर वर्ल्ड कप में उन्होंने कांस्य पदक भी जीता. कटारिया को पिछले साल उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ वीमेन एंपावरमेंट और चाइल्ड डेवलपमेंट का ब्रेन नंबर ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था.

हरीश रावत की पोस्ट

हरीश रावत ने हॉली खिलाड़ी और हैट्रिक गर्ल हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया को बधाई दी है। हरीश रावत ने फेसबुक पर लिखा कि भारत एवं देवभूमि उत्तराखंड की बेटी, भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर उनको, उनके परिजनों एवं देश व प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। बेटी वंदना आप यूं ही देश और उत्तराखंड का नाम दुनिया में रोशन करती रहो, आपको मेरा ढेर सारा आशीर्वाद।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें