UttarakhandHighlightUttarakhand Weather News

प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में मौसम गुरूवार को भी खराब बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

30 जुलाई तक बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बारिश का दौर अगले तीन दिन यानी की 30 जुलाई तक जारी रहेगा। 30 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहेगा जिसे देखते हुए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश के आसार हैं।

यमुनोत्री नेशनल हाईवे खोला

बारिश के चलते यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डाबरकोट, पाली गाड़ व झरझर के पास राजमार्ग अवरुद्ध है। भूस्खलन के चलते पहाड़ से भरभराकर मलबा मार्ग पर आ गिरा। जिससे यातायात प्रभावित था। हालांकि डाबरकोट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम ने राजमार्ग को सुचारू कर दिया है‌।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें