Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: गजब! यहां पति-पत्नी लड़ रहे चुनाव, एक बसपा, दूसरा निर्दलीय

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

अल्मोड़ा: चुनाव में कई तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा में सामने आया है। अल्मोड़ा जिले की आरक्षित विधानसभा सोमेश्वर से पति-पत्नी चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं। पति समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, पत्नी निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। दोनों अपने-अपने के लिए वोट मांग रहे हैं।

सोमेश्वर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलवंत आर्या और उनकी पत्नी मधुबाला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन कराया था। सोमवार को नाम वापसी के दिन ऐसा लग रहा था दोनों में से एक नाम वापस ले लेगा। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बलवंत सिंह आरओ कार्यालय में अपनी पत्नी का इंतजार करते हुए भी देखे गए।

लेकिन, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में खड़ी मधुबाला तय समय तक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय नहीं पहुंची। वह अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही थी। कुछ समय इंतजार करने के बाद उनके पति बलवंत आर्या भी मौके से चले गए। दोनों ही प्रत्याशी अब अपने-अपने क्षेत्र प्रचार में जुट गए है।

उनके पति सपा प्रत्याशी बलवंत आर्या ने कहा कि दोनों चुनाव लड़ रहे हैं। पति-पत्नी का चुनावी मैदान में होना चर्चा का विषय बना रहा। सोमेश्वर सपा प्रत्याशी बलवंत आर्या ने बताया कि दोनों चुनाव मैदान में है। किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। अभी मैं अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें