UttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार, अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में बीते दो हफ्तों से भारी बारिश जारी है। बारिश के कारण प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी प्रदेश में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और चंपावत जिले में आज तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

आने वाले कुछ दिनों की बात करें तो प्रदेश में मौसम अगले तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन प्रदेश में कई दौर की बारिश होने की संभावना है। जहां एक ओर देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें