Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

देहरादून समेत उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

devbhoomi news

देहरादून : देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों का मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश की आशंका है। वहीं बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। खास तौर पर पहाड़ के लोगों को औऱ उन लोगों को जो पहाड़ में सफर कर रहे हैं और सफर करने जा रहे हैं। क्योंकि बारिश के कारण पहाड़ से बोल्डर गिर रहे हैं और कहीं तो पूरा का पूरा पहाड़ सड़क पर आ गिरा है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून के अलावा नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी और टिहरी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं राजधानी व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। हालांकि बुधवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में फिलहाल बादल छाए हैं। राजधानी देहरादून में तड़के झमाझम बारिश हुई जो बाद में रुक गई और मौसम साफ हो गया। हरिद्वार में भी मौसम साफ बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं दून व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना है। इस बाबत डीएम ने तमाम विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें